• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व लीग हॉकी सेमीफाइनल : पाकिस्तान से फिर भिडेगा भारत

लंदन। भारत और पाकिस्तान आज शनिवार को एक बार फिर विश्व लीग हॉकी सेमीफाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेला जाने वाला क्लासिफिकेशन मुकाबला है। इससे पहले लीग चरण में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंद दिया था। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के हाथों हार गई थी।

पिछले दो महीनों में मलेशिया के खिलाफ भारत की यह दूसरी हार थी। इस हार से हालांकि भारत की हॉकी विश्व लीग फाइनल और अगले साल होने वाले विश्व कप में भागीदारी पर अंतर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मेजबान होने के कारण उसका इन दोनों प्रतियोगिताओं में स्थान पक्का है।

ये दोनों प्रतियोगिताएं ओडिशा के भुवनेश्वर में होंगी। भारत का प्रदर्शन विश्व लीग सेमीफाइनल में एक जैसा नहीं रहा। उसे हार से सबक लेकर गलतियां सुधारनी होगी। भारत ने ग्रुप स्टेज पर स्कॉटलैंड, कनाडा और फिर पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World League Hockey Semifinal : India will again take on Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world league hockey semifinal, india, pakistan, mandeep singh, sardar singh, netherlands, argentina, malaysia, england, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved