• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी विश्व कप : भारतीय टीम लंदन रवाना, 21 जुलाई को खेलेगी...

Women Hockey World Cup : indian team departs for london - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन रवाना हो गई। भारतीय टीम 21 जुलाई को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले से विश्व कप मुकाबलों का आगाज करेगी।

पिछले आठ वर्षों में यह पहली बार हो रहा है कि भारतीय टीम महिला विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है। इस टीम में रानी और दीपिका के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेंगी। आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा, पूरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए बेहद उत्साहित है। पिछले साल एशिया कप जीतने के बाद से ही हमने इस पल का इंतजार किया।

टीम में लगभग हर एक खिलाड़ी के लिए विश्व कप का यह पहला अनुभव होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। इसमें ओलंपिक चैम्पियन इंग्लैंड, वल्र्ड नम्बर-7 टीम अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey World Cup : indian team departs for london
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey world cup, indian team, london, england, usa, america, ireland, rani rampal, deepika, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved