• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप : इटली को हरा भारत क्वार्टर फाइनल में, वंदना ने दागे 2 गोल

लंदन। वंदना कटारिया के दो और लालरेमसियामी के एक गोल के दम पर भारत ने मंगलवार को महिला हॉकी विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में इटली को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम पूल-बी में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में आई थी और इस मैच में हार उसे विश्व कप से बाहर कर सकती थी। अब गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना अपने ही पूल-बी की टीम आयरलैंड से होगा।

भारतीय महिलाओं के पास हालांकि इस मैच में अपने गोलों की संख्या बढ़ाने के कई मौके थे, लेकिन फिनिशिंग में कमी के कारण टीम ऐसा नहीं कर पाई। इस मैच में भारत को कुल छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से वे दो को गोल में बदल सकी। शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छी की। दोनों टीमें शुरुआती पलों में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं। भारतीय महिलाओं ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और मौके बनाने की कोशिशें की।

नौवें मिनट में भारतीय महिलाओं ने इटली के बॉक्स में प्रवेश कर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर वो गोल नहीं कर पाई। भारत को तुरंत कॉर्नर मिला और लिलिमा मिज की सहायता से लालरेमसियामी ने गोल कर दिया। गुरजीत से गेंद मिंज के पास आई जिन्होंने लालरेमसियामी के पास उसे पहुंचा दिया। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की।

भारतीय महिलाएं यहां से हावी हो गई थीं और मौके बना रही थीं, लेकिन मिडफील्ड और आक्रमण पंक्ति में तालमेल की कमी के कारण मौके अंजाम तक नहीं पहुंचे। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम और हावी हो गई थी। 19वें मिनट में उसने अपनी बढ़त को दो गुना कर लिया होता लेकिन बिल्कुल अकेली खड़ीं उदिता गेंद को अपने काबू में नहीं ले पाई और इटली की गोलकीपर चिरिको मार्टिना ने असानी से गेंद को क्लीयर कर दिया। आखिरी दो मिनट इटली के नाम रहे हालांकि सफलता उसे भी नहीं मिली।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey World Cup : India beat Italy to enter in quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey world cup, india, italy, enter in quarter final, india vs italy, vandana katariya, ireland, penalty corner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved