• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी : उदिता ने कहा, हमारा ध्यान टोक्यो ओलंपिक पर

Women hockey: Udita said, our focus is on Tokyo Olympics - Sports News in Hindi

बेंगलुरू| भारतीय महिला हॉकी टीम के अटैकिंग मिडफील्डर उदिता ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है और उनका मानना है कि अगले सात महीने उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उदिता ने कहा, मुझे एशियाई खेलों और लंदन में हुए विश्व कप जैसे कुछ बड़े आयोजनों में भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, मैं बहुत भाग्यशाली हूं जहां हमने टीम के रूप में कुछ महत्वपूर्ण प्रदर्शन किए।

हिसार, हरियाणा की नौजवान खिलाड़ी ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने को लेकर कहा, अब, पूरी टीम का केवल एक फोकस है और वह टोक्यो में होने वाला ओलंपिक खेल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगले सात महीने हमारे जीवन और हमारे द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण समय होने जा रहा है।"

उदिता ने पहली बार राष्ट्रीय परि²श्य में घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद 2015 में प्रवेश किया। उन्हें जूनियर राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना गया था। 2016 में जूनियर इंडिया टीम के लिए पदार्पण करने के बाद, उन्होंने 2016 में चौथे यू-18 महिला एशिया कप में कांस्य जीतने वाली जूनियर इंडिया टीम की कप्तानी की थी। 2017 में, उन्होंने सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women hockey: Udita said, our focus is on Tokyo Olympics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey, udita said, focus, tokyo olympics, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved