• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी : भारतीय टीम ने अर्जेटीना की जूनियर टीम से खेला ड्रा

Women Hockey: Indian team played with Argentina junior team - Sports News in Hindi

ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरोना महामारी के कारण एक साल के लंबे अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करते हुए अर्जेटीना की राष्ट्रीय जूनियर टीम के खिलाफ सोमवार को यहां 2-2 से ड्रा खेला। भारत की तरफ से युवा फॉरवर्ड खिलाड़ी शर्मीला देवी ने 22वें और अनुभवी दीप ग्रेस एक्का ने 31वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम ने मैच के शुरू होते ही पहले क्वार्टर में जोरदार अटैक किए, जिसका फल टीम को आठवें और नौवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के रूप में मिला। टीम हालांकि अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस के कारण इन दोनों मौकों को भुना नहीं सकी। अर्जेंटीना को भी इसके कुछ ही देर बाद 11वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन भारत की गोलकीपर सविता ने इस हमले को नाकाम कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर आक्रामक खेल दिखाया और इस बार टीम ने 22वें मिनट में गोल दाग कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, भारतीय टीम ज्यादा देर बढ़त को बनाए नहीं रख सकी और अर्जेंटीना की पौला सैंटामरीना ने 28वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
अर्जेंटीना की तरफ से इस गोल के बाद भारत ने जवाबी हमला किया और 31वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर टीम को एक बार फिर 2-1 की बढ़त में पंहुचा दिया। टीम की तरफ यह गोल अनुभवी खिलाड़ी ग्रेस एक्का ने किया।
भारतीय टीम ने इसके बाद तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना को एक भी गोल नहीं करने दिया।
अंतिम क्वार्टर में 48वें मिनट में अर्जेंटीना की ब्रिसा ब्रगासर ने गोल कर मैच को एक बार फिर बराबरी पर पंहुचा दिया। भारत ने इस गोल के बाद हालांकि वापसी करने का प्रयास किया लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हो सकी। भारत को 53वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने इसे बचा लिया।
इस मैच के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शुअर्ड मरिन ने कहा, "लंबे अंतराल के बाद यह एक कड़ा मुकाबला था। एक साल के लंबे समय के बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में खेलते हुए लय में लौटने में समय लगता है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मैच में 23 खिलाड़ियों को मौका दिया जिससे वे वापस अपनी लय पा सकें।"
उन्होंने कहा, "हमें हर एक मैच के बाद लय में लौटना होगा। हम इस मुकाबले का बारीकी से अध्ययन करेंगे जिसका उद्देश्य इस मुकाबले में की गलतियों को सीखना होगा ताकि हम अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहें।"
भारतीय टीम का अर्जेंटीना की जूनियर महिला टीम से अब अगला मुकाबला बुधवार को होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey: Indian team played with Argentina junior team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey, indian team, played, argentina, junior team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved