• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पेन दौरा : भारत की खराब शुरुआत, पहले मैच में मिली हार

Women Hockey : Spain beat India in first match - Sports News in Hindi

मूर्शा (स्पेन)। स्पेन दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने शनिवार देर रात खेले गए इस मैच में भारत को 3-2 से हराया। भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए 12वें मिनट में उदिता के गोल से खाता खोल स्पेन के खिलाफ 1-0 की बढ़त ले ली थी।

23वें मिनट में मारिया टोस्ट ने गोल कर स्पेन का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद, स्पेन की टीम ने अपने खेल में सुधार करते हुए 39वें और 40वें मिनट में दो गोल कर भारत के खिलाफ 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए ये दो गोल लोला रिएरा और बेगोना गार्सिया ने किए।

भारत ने भी गोल करने का मौका हासिल किया और 48वें मिनट में गुरजीत कौर की ओर से किए गए गोल से स्कोर 2-3 किया लेकिन इसके बाद टीम को स्पेन ने बराबरी का मौका नहीं दिया और 3-2 से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey : Spain beat India in first match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey, spain, india, first match, spain vs india, udita, gurjeet kaur, penalty corner, goal, स्पेन, भारतीय महिला हॉकी टीम, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved