• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत ने विश्व कप के कांस्य पदक विजेता स्पेन को दी शिकस्त

मर्सिया (स्पेन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए मंगलवार को विश्व कप की कांस्य पदक विजेता स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 5-2 से हरा दिया। स्पेन के दौरे पर गई भारतीय टीम का यह तीसरा मैच था। पहले मैच में उसे 2-3 से हार मिली थी तो वहीं दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत के लिए लालरेमसियामी ने 17वें और 58वें मिनट में गोल किए तो वहीं नेहा गोयल ने 21वें, नवनीत कौर ने 32वें और रानी ने 51वें मिनट में गोल दागे। मैच का पहला गोल हालांकि स्पेन ने सातवें मिनट में किया। मेजबान टीम के लिए यह गोल बेर्टा बोनास्र्टे ने किया। पहले क्वार्टर में भारत बराबरी नहीं कर पाया, लेकिन दूसरे क्वार्टर में उतरने के दो मिनट बाद ही लालरेमसियामी ने भारत को बराबरी पर ला दिया। चार मिनट बाद नेहा ने भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया। भारतीय महिलाओं ने दूसरे क्वार्टर का अंत एक गोल की बढ़त के साथ किया। तीसरे क्वार्टर में आते ही उसने स्कोर 3-1 कर दिया। भारत के लिए यह तीसरा गोल नवनीत ने दागा। चार मिनट बाद बालांकि बेर्टा ने गोल दाग स्पेन की वापसी की उम्मीदों को जिंदा किया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक हालांकि मेजबान टीम वापसी नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey : India beat world cup bronze medalist Spain by 5-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey, india, world cup bronze medalist, spain, india vs spain, neha goyal, navneet kaur, rani, penalty corner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved