• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी : भारत ने मलेशिया को 5-0 से दी शिकस्त

Women Hockey : India beat Malaysia by 5-0 - Sports News in Hindi

कुआलालम्पुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोलों की बारिश करते हुए यहां जारी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शनिवार को मलेशिया 5-0 से शिकस्त दी। भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में भी मेजबान मलेशिया को 3-0 से हराया था और अब उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय टीम के लिए दूसरे मैच में नवजोत ने 12वें, वंदना कटारिया ने 20वें, नवनीत ने 29वें, लालरेमसियामी ने 54वें और निक्की ने 55वें मिनट में गोल किया। भारत ने पहले क्वार्टर में नवजोत के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उसने दूसरे क्वार्टर में भी वंदना कटारिया के 20वें और नवनीत के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बाद तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा जबकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में लालरेमसियामी के 54वें और निक्की के 55वें मिनट में गोल किए गोल के सहारे स्कोर 5-0 कर एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Hockey : India beat Malaysia by 5-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women hockey, india, malaysia, india vs malaysia, navjot, vandana katria, navneet, nikky, penalty corner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved