कुआलालंपुर(मलेशिया)। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने सुल्तान जोहर कप टूर्नामेंट में बुधवार को कमाल कर दिया। उसने गोलों को बरसात करते हुए अमेरिका को 22-0 से धो दिया। भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान हावी रही। भारत के लिए चार खिलाडिय़ों विशाल अंतिल, दिलप्रीत सिंह, हरमनजीत सिंह और अभिषेक ने हैट्रिक जमाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरमनजीत ने सर्वाधिक 5 गोल दागे। अभिषेक ने 4, विशाल और दिलप्रीत ने 3-3 बार तख्ता बजाया। महिंद्र सिंह ने दो बार गेंद को गोल पोस्ट में धकेला। प्रताप लाकड़ा, रबिचंद्रा मोइरांगथम, रोशन कुमार, शेलेंद्र लाकड़ा और विवेक प्रसाद 1-1 गोल करने में सफल रहे।
भारत के 10 खिलाडिय़ों ने स्कोर किया। भारत ने पहले मैच में जापान को 3-2 और दूसरे मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से पराजित किया था। भारत अब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और फिर शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती का सामना करेगा।
हिमांशु के गोल से डीएफसी सेमीफाइनल में, चक्रधर डेका फुटबॉल टूर्नामेंट में असम पुलिस को 2-0 से हराया
सुनील छेत्री ने आखिरी क्षणों में दागा गोल, भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया
मेसी, अल्बा चोटिल; पहले हाफ में मैदान छोड़ा
Daily Horoscope