सिंडेगा (झारखंड)| गत चैंपियन हरियाणा ने साक्षी के आठ गोलों के दम पर यहां चल रहे 11वें हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन राजस्थान को 30-0 से हरा दिया। पूल ए हरियाणा ने राजस्थान को 30-0 से मात दी। साक्षी राणा ने आठ गोल किए जबकि कनिका सिवाच ने पांच, तमन्ना यादव और सेजल ने चार-चार, इशिका ने तीन, भाटेरी और सावी ने दो-दो गोल किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूल बी में झारखंड ने गुजरात को 17-0 से हराया। झारखंड की ओर से बिनिमा धान ने छह गोल, फुलमानी भेंगरा और कप्तान निरु कुलु ने तीन-तीन, अनुप्रिया सोरेन ने दो जबकि एडलिन बागेस रीना कमारी, पुर्णिमा बार्वा और स्विटी दुंगदुंग ने एक-एक गोल किए।
इस बीच दिल्ली हॉकी ने पूल जी मुकाबले में बंगाल को 6-0 से हराया जबकि हॉकी कर्नाटक ने हॉक जम्मू-कश्मीर को पूल एच में 9-0 से पराजित किया।
-- आईएएनएस
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गत चैंपियन जापान पर 4-2 से हासिल की
अनुश अग्रवाल ने ड्रेसाज व्यक्तिगत में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक
थर्ड नेशनल फिजिकल डीसाबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 शुरू
Daily Horoscope