• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियाई खेलों में रानी संभालेंगी महिला हॉकी टीम की कमान

Rani to lead Indian womens hockey team in Asian Games - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। अगले महीने से जकार्ता में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान स्ट्राइकर रानी संभालेंगी।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

गोलकीपर सविता को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। रजनी एतिमारपू को दूसरी गोलकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।

भारत की कोशिश इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की होगी।

भारतीय डिफेंस की जिम्मेदारी दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, रीना खोखर और गुरजीत कौर पर होगी।

मिडफील्ड में नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी।

टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, ‘‘हमारी टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। मैं इस बात से खुश हूं कि टीम में जो भी खिलाड़ी हैं उनके पास उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव है।’’

टीम :

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), रजनी एतिमारपू।

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर।

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल।

फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani to lead Indian womens hockey team in Asian Games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 18th asian games, august 18, jakarta, hockey india, rani rampal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved