नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की अभ्यास श्रृंखला के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे की शुरुआत 14 मई से हो रही है, जिसके दौरान भारतीय टीम मिडलैंड्स में पांच अभ्यास मैचों की श्रृंखला खेलेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चोटिल होने के कारण आठ माह तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वापसी कर रहीं सुशीला चानू पुखरम्बाम को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौपीं गई है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस 20 सदस्यीय टीम में युवा खिलाड़ी भी हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी। इनमें दीप ग्रेस एक्का, उदिता, सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, सुशीला चानू और गुरकीत कौर शामिल हैं।
गोलकीपर की जिम्मेदारी सविता को सौंपी गई है। उन्होंने महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इस टीम में सविता के अलावा रजनी एतिमार्पु को वैकल्पिक गोलकीपर के रूप में शामिल किया गया है।
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
Daily Horoscope