कराची। भारतीय सरकार से अपने दिल की बीमारी के इलाज के लिए वीजा का अनुरोध करने वाले पाकिस्तान के पूर्व स्टार हॉकी गोलकीपर मंसूर अहमद का हृदयघात से निधन हो गया। साल 1994 में विश्व कप का खिताब जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य मंसूर 49 साल के थे और शनिवार को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंसूर ने 1986 से 2000 तक पाकिस्तान हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा, वे 1992 में ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में भी शामिल थे। पाकिस्तानी हॉकी महासंघ (पीएचएफ) अध्यक्ष ब्रिगेडिर (सेवानिवृत्त) खालिद सज्जाद खोखर और महासचिव शाहबाज अहमद ने मंसूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पीएचएफ ने एक बयान में कहा, अध्यक्ष और महासचिव ने अल्लाह से मंसूर की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख को झेलने की हिम्मत देने के लिए प्रार्थना की है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope