• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपिक (पुरुष हॉकी) : भारत का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Olympics: India winning start, beat New Zealand 3-2 - Sports News in Hindi

टोक्यो| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए जबकि रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया। रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा।

न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया।

पूल-ए में अब भारत का अगला मैच आस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है। आस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया।

हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे चल रही थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Olympics: India winning start, beat New Zealand 3-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: olympics, india, winning, start, beat, new zealand, 3-2, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved