• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ओलम्पिक क्वालीफायर (हॉकी) : भारतीय पुरुष टीम ने किया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए दो चरण के ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत ने रूस को एग्रीगेट स्कोर 11-3 से मात दे टोक्यो का टिकट कटाया। भारत ने शनिवार को खेले गए दूसरे चरण के मैच में रूस को 7-1 से हराया। शुक्रवार को खेले गए पहले चरण के मैच में भारत ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

भारत के लिए ललित उपाध्याय ने 17वें, आकाशदीप ने 23वें, 29वें मिनट में गोल किए। 47वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोल किया। रूपिंदर पाल सिंह ने 49वें, 58वें मिनट और अमित रोहिदास ने 60वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

रूस के लिए एलेक्सी सोबोलेव्स्कली ने इकलौता गोल किया। उन्होंने यह गोल मैच के 30वें सेकेंड में ही कर दिया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Olympic qualifier (hockey): Indian men team qualified for Tokyo Olympics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian men team, tokyo olympics, qualified, olympic qualifier hockey, hockey news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved