नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीम को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं। इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope