• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

न्यूजीलैंड से सीरीज के पहले मैच में हारी भारतीय महिला टीम

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोजा बिर्च पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4-1 से मात दी। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में जोर्डन ग्रांट की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर टीम ने 1-0 बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी न्यूजीलैंड ने ही बढ़त हासिल की, जब 23वें मिनट में ओलिविया मैरी ने दूसरा गोल दागा। भारतीय खिलाड़ी अनुपा बार्ला ने 31वें मिनट में फील्ड गोल दागकर स्कोर 1-2 किया। हालांकि, मेहमान टीम की ओर से दागा गया यह एकमात्र गोल था। तीसरे ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड की रशेल मेकान ने तीसरा गोल दागा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand beat Indian women team in first match of series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, indian women team, first match of series, anupa barla, rani rampal, penalty corner, field goal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved