• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला हॉकी : न्यूजीलैंड में भारत की लगातार पांचवीं हार

हेमिल्टन। न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम ने शानिवार को भारत को 6-2 से मात देकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला पर 5-0 से कब्जा जमाया। किवी टीम ने मैच की शुरुआत से ही भारत पर हावी रही और भारतीय टीम इससे पार नहीं पा सकी। किवी टीम के लिए पहला गोल चौथे मिनट में ओलिविया मैरी ने किया। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में दो गोल से पीछ रहते हुए मैदान पर उतरी भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। जिसे दीप ग्रेस इक्का ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। पांच मिनट में बाद पिप्पा हेवार्ड ने किवी टीम का तीसरा गोल दाग स्कोर 3-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर का अंत इसी स्कोर पर हुआ।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अच्छी शुरुआत की और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान रानी ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और भारत के लिए दूसरा गोल दागा। भारत के पास बराबरी का मौका था लेकिन गुरजीत कौर के फ्लिक को किवी टीम की गोलकीपर ग्रेस ए हेनल्न ने रोक लिया। इसके बाद किवी टीम ने एकतरफा खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर के अंत तक तीन और गोल दाग स्कोर 6-2 कर लिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand beat indian women hockey team by 6-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand indian women hockey team, rani rampal, kiwi team, deep grace ekka, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved