• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर हॉकी विश्व कप: 18 सदस्यीय टीम के विवेक सागर प्रसाद बने कप्तान

Jr Hockey World Cup: Vivek Sagar Prasad named captain of 18-member squad - Sports News in Hindi

भुवनेश्वर। 24 नवंबर से भुवनेश्वर में एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप का आगाज होने वाला है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की, जिसमें ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद को 18 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया। इस खिताब को भारतीय टीम 2016 में लखनऊ में अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन 5 दिसंबर तक चलेगा।

विवेक सागर प्रसाद कप्तान और डिफेंडर के रूप में संजय का चयन किया गया, जो युवा ओलंपिक खेल 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय अंडर-18 टीम का हिस्सा थे।

18 सदस्यीय टीम में शारदानन्द तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मनजीत, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल शामिल हैं।

हॉकी इंडिया ने कहा, "दीनचंद्र सिंह मोइरंगथेम और बॉबी सिंह धामी को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है, जिन्हें किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर या कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर ही खेलने की अनुमति दी जाएगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jr Hockey World Cup: Vivek Sagar Prasad named captain of 18-member squad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jr hockey world cup, vivek sagar prasad, vivek sagar prasad named captain of 18-member squad, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved