चंडीगढ़। ओलम्पिक खेलों के रजत पदक विजेता और बेल्जियम के हॉकी खिलाड़ी जॉन जॉन डोमेन को पुरुष वर्ग और नीदरलैंड्स की नाओमी वान एस को महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा 2016 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। दोनों खिलाडिय़ों को ये पुरस्कार एक समारोह के दौरान गुरुवार को दिए गए। [# भारत के खिलाफ इस अनचाहे रिकॉर्ड में No.1 गेंदबाज हैं नाथन लियोन] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ब्रिटेन की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता मेडी हिंच को 2016 की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर और आयरलैंड के डेविड हार्ते को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। डेविड लगातार दूसरी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। इस समारोह में डोमेन के हमवतन खिलाड़ी आर्तुर वान डोरेन को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया, वहीं महिला वर्ग में यह पुरस्कार अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को दिया गया।
टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर कसा तंज
Daily Horoscope