जींद (हरियाणा)| झारखंड ने यहां आयोजित 11वीं सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में झारखंड ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए मेजबान हरियाणा को 3-1 से हराया। 60 मिनट के रेगुलेशन टाइम में कोई गोल नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपने प्रदर्शन की तरह, झारखंड के गोलकीपर दुगा मुंडा एक बार फिर नायक बनकर उभरे। उन्होंने अपने विरोधियों के तीन प्रयासों को बेकार किया जबकि झारखंड के लिए शूटआउट में असीम एक्का, दीपक सोरेंग और रोशन रीतिक लाकड़ा ने गोल किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले, उत्तर प्रदेश ने मणिपुर के खिलाफ 23-0 की शानदार जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
उप्र के लिए अंकित कुमार प्रजापति (7वें मिनट, 14वें, 30वें, 47वें, 49वें, 55वें) ने छह गोल किए जबकि नीतीश भारद्वाज ने पांच गोल किए। इसके अलावा फहद खान और अजित यादव ने तीन-तीन गोल किए।
--आईएएनएस
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope