• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बत्रा बने आईओसी के सदस्य

IOA head Narinder Batra elected as IOC member - Sports News in Hindi

लुसाने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया।

यहां जारी आईओसी के सत्र में बत्रा को इस संस्था के सदस्य के तौर पर चुना गया।

बत्रा के इस चुनाव के साथ ही आईओसी में भारतीय सदस्यों की संख्या दो हो गई है। नीता अंबानी भी आईओसी की सदस्य हैं।

आईओसी सत्र में हुए चुनाव में बत्रा को कुल 58 वोट मिले। कुल 64 वोट थे लेकिन दो लोग अनुपस्थिति रहे और इसी कारण कुल पडऩे वाले वोटों की संख्या 62 जिसमें से सिर्फ चार ही बत्रा के खिलाफ गए।

बत्रा ने साथ ही साथ आईओसी के सदस्य बनने की शपथ ली और अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाहन का वादा किया।

बत्रा ने कहा, ‘‘मैं इस उच्च जिम्मेदारी का हासिल कर गर्व और सम्मान महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मैं ओलम्पिक के मूल्यों को आगे ले जाने और खेलों को वैश्विक विकास के लिए काम करूंगा। मेरे अंदर खेलों को लेकर जुनून हैं और मुझे खेल प्रबंधन का अनुभव भी है, मैं साथ ही यह भी मानता हूं कि खेल एक ऐसी आम भाषा है जो लोगों को एक साथ लेकर आती है। मैं आश्वस्त करने की कोशिश करूंगा कि विशेष तौर पर हॉकी मेरे कार्य का बिंदु रहे।’’

बत्रा एफआईएच की 45वीं कांग्रेस में नवंबर-2016 में उसके अध्यक्ष चुने गए थे। वह 2017 में आईओए के अध्यक्ष भी बने।


लुसाने, 26 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया।

यहां जारी आईओसी के सत्र में बत्रा को इस संस्था के सदस्य के तौर पर चुना गया।

बत्रा के इस चुनाव के साथ ही आईओसी में भारतीय सदस्यों की संख्या दो हो गई है। नीता अंबानी भी आईओसी की सदस्य हैं।

आईओसी सत्र में हुए चुनाव में बत्रा को कुल 58 वोट मिले। कुल 64 वोट थे लेकिन दो लोग अनुपस्थिति रहे और इसी कारण कुल पडऩे वाले वोटों की संख्या 62 जिसमें से सिर्फ चार ही बत्रा के खिलाफ गए।

बत्रा ने साथ ही साथ आईओसी के सदस्य बनने की शपथ ली और अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाहन का वादा किया।

बत्रा ने कहा, ‘‘मैं इस उच्च जिम्मेदारी का हासिल कर गर्व और सम्मान महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मैं ओलम्पिक के मूल्यों को आगे ले जाने और खेलों को वैश्विक विकास के लिए काम करूंगा। मेरे अंदर खेलों को लेकर जुनून हैं और मुझे खेल प्रबंधन का अनुभव भी है, मैं साथ ही यह भी मानता हूं कि खेल एक ऐसी आम भाषा है जो लोगों को एक साथ लेकर आती है। मैं आश्वस्त करने की कोशिश करूंगा कि विशेष तौर पर हॉकी मेरे कार्य का बिंदु रहे।’’

बत्रा एफआईएच की 45वीं कांग्रेस में नवंबर-2016 में उसके अध्यक्ष चुने गए थे। वह 2017 में आईओए के अध्यक्ष भी बने।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IOA head Narinder Batra elected as IOC member
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ioa head narinder batra, ioc, narinder batra, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved