• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोमांचक मुकाबले में उरुग्वे से जीती भारतीय महिला हॉकी टीम

वेस्ट वेंकुवर (कनाडा)। भारत ने रोमांचक मुकाबले में महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के मैच में उरुग्वे को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी। फुल टाइम में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थीं, जिसके बाद शूटआउट से मैच के विजेता का फैसला निकाला गया। पेनल्टी शूटआउट में रानी, मोनिका, दीपिका और नवजोत कौर ने भारत के लिए गोल दागे।

भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की और कप्तान रानी ने टीम के लिए छठे मिनट में पहला गोल दागा। भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 1-0 से बढ़त को कायम रखा। उरुग्वे ने अपना पहला गोल 45वें मिनट में दागा। मारिया टेरेसा वियाना ने उरुग्वे की बराबरी कराई। 49वें मिनट में भारत के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने रणनीति में बदलाव किया। भारत को इसका फायदा हुआ।

वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में गोल दाग भारत को 2-1 से आगे कर दिया। लेकिन रक्षापंक्ति में हुई भारी चूक का खामियाजा भारत को 54वें मिनट में उठाना पड़ा जब उरुग्वे की मैनुएल विलार ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian women hockey team beat Uruguay in penalty shootout
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian women hockey team, uruguay, penalty shootout, rani rampal, savita singh, belarus, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved