• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लडके अधिक तेजी और फुर्ती के साथ हॉकी खेलते हैं और...

नई दिल्ली। अगले साल आयोजित होने वाले महिला विश्व कप में प्रवेश के लक्ष्य को ध्यान में रखकर भारतीय हॉकी टीम शनिवार को लंदन के लिए रवाना होगी, जहां वह आठ जुलाई को वल्र्ड लीग सेमीफाइनल का आगाज करेगी। रानी के नेतृत्व में भारतीय टीम आठ जुलाई को जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। लंदन के लिए रवाना होने से पहले छह दिनों तक टीम ने राजधानी दिल्ली में प्रशिक्षण किया। एक बयान में कप्तान रानी ने कहा, हमने पिछले एक सप्ताह में अंडर-18 पुरुष खिलाडिय़ों के साथ कुछ मैच खेले हैं। लडक़े अधिक तेजी और फुर्ती के साथ हॉकी खेलते हैं और ऐसे में हमने इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर ये मैच खेले। इसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण भी एक तथ्य था। इससे पहले, शिलारू में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में भारतीय टीम ने प्रशिक्षण लिया, ताकि वह जोहानसबर्ग की परिस्थितियों से स्वयं को परिचित कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian hockey team Rani Rampal reaction before world league semifinals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian hockey team, rani rampal, world league semifinals, indian captain, england, london, south africa, chile, us, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved