• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय टीम तीन देशों के टूर्नामेंट के लिए रवाना, मनप्रीत ने कहा...

बेंगलुरू। भारत की पुरुष हॉकी टीम तीन देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए सोमवार को जर्मनी रवाना हो गई। इस टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून से होगी। भारत की 18 सदस्यीय टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में भारत, जर्मनी और बेल्जियम के साथ दो-दो मैच खेलेगा। टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा, जर्मनी और बेल्जियम जैसी उच्च स्तरीय टीमों के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों हमें विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल की तैयारी के लिए काफी मदद मिलेगी। मनप्रीत ने कहा, अगर इन टीमों के खिलाफ हमारा प्रदर्शन अच्छा होता है, तो हमारा आत्मविश्वास और भी दृढ़ हो जाएगा और इससे हमें अपने खेल में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने का भी समय मिल जाएगा। तीन देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम 15 जून से शुरू होने वाले विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन लंदन में होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian hockey team departs for tri nations tournament, captain Manpreet Singh says...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian hockey team, tri nations tournament, captain manpreet singh, germany, belgium, invitational tournament, pakistan, london, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved