• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी : भारत को मिली लगातार दूसरी हार

India womens hockey team lose to NZ 0-1 - Sports News in Hindi

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को न्यूजीलैंड दौर पर लगातार दूसरी हार मिली है। मेजबान टीम ने भारत तीसरे मैच में 1-0 से हराया। होप राल्फ ने न्यूजीलैंड के लिए 37वें मिनट में गोल किया।

भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में 1-2 से हार गई थी।

भारतीय महिलाओं को अब अगले मैच में चार फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है।

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में बढ़त ले ली होती, लेकिन भारतीय डिफेंस ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं होने दिया। इस बीच भारतीय टीम ने भी मौके बनाए लेकिन किवी टीम उन्हें रोकने में सफल रही।

राल्फ को 37वें मिनट में मौका मिला और उन्होंने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। यह गोल विजयी गोल साबित हुआ। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India womens hockey team lose to NZ 0-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india womens hockey team, new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved