• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बनाम पाकिस्तान : इन 5 खिलाड़ियों पर होगी हॉकी इंडिया का 'वर्चस्व' बनाए रखने की जिम्मेदारी

India vs. Pakistan: These 5 players will be responsible for maintaining Hockey India dominance - Sports News in Hindi

नई दिल्ली । एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारतीय पुरुष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में किए गए प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। भारत की विश्व कप में पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। बुधवार को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 69 मैच जीते हैं। भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है। टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी।
हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 से भारत की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है। अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।
मनदीप सिंह: भारत के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी। मनदीप भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही वह भारत के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं।
मनप्रीत सिंह: भारत के लिए हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले मनप्रीत सिंह को इस टीम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। स्टार मिडफील्डर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बन सकता है। मनप्रीत गोल बनाने के साथ-साथ अटैक को लीड करते हुए अपने करियर में कई शानदार गोल भी दाग चुके हैं। उनका अनुभव यकीनन भारत के लिए काफी अहम होगा।
जुगराज सिंह: भारत के इस डिफेंडर को टीम के डिफेंस की जान माना जाता है। अपनी मजबूत तकनीक और स्किल्स के दम पर वह विपक्षी टीम के लिए भारत के डिफेंस को अभेद बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। इसके साथ ही उन्हें पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ भी माना जाता है। वह कई बार मुश्किल समय में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को जीत दिला चुके हैं।
हार्दिक सिंह: मैदान पर अपनी रफ्तार, बेहतरीन स्टिक वर्क और खेल की शानदार समझ के बूते स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। डिफेंस को मजबूती देने के साथ-साथ वह शानदार गोल करने की क्षमता भी रखते हैं। अपने अनुभव के दम पर हार्दिक किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India vs. Pakistan: These 5 players will be responsible for maintaining Hockey India dominance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs pakistan, india, pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved