तीसरे क्वार्टर में भारत को पिछले दो क्वार्टरों में किए गए बेहतरीन
प्रदर्शन का फायदा मिला और उसने 31वें मिनट में अपना खाता खोला। मनप्रीत ने
डी के अंदर गुरजंत को पास दिया, जिसे उन्होंने रिबाउंड पर नेट में डाल कर
भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर
मिला। इस बार रुपिंदर पाल सिंह की मदद से हरमनप्रीत सिंह ने गोल करने में
कोई गलती नहीं की और भारत ने अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...
39वें मिनट
में बेल्जियम को अपना मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे लोइक ने गोल
में बदलने में कोई गलती नहीं की। तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत को गोल
करने का मौका मिला था, लेकिन टीम इसे भुना नहीं पाई। चौथे क्वार्टर में
भारत 2-1 की बढ़त के साथ गई, लेकिन बेल्जियम ने लोइक के पेनल्टी कॉर्नर को
गोल में तब्दील करने के बाद स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। यह गोल 46वें मिनट
में हुआ।
हालांकि, बराबरी का स्कोर ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। अगले
ही मिनट भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे रुपिंदर ने गोल में बदलते हुए
एक बार फिर भारत को एक गोल से आगे कर दिया। बेल्जियम ने हार नहीं मानी और
52वें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। उसके लिए यह गोल आर्मरी
क्यूस्टर्स ने किया। इसके बाद बेल्जियम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिन्हें
वो गोल में नहीं बदल पाई।
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope