• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?

Hockey World Cup: India faces Pakistan in a must-win match today. What is Team Indias record - Sports News in Hindi

एम्सटेलवीन । हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ग्रुप डी के एक बेहद अहम मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है। अगले दौर में जगह बनाने के लिए इस मैच में टीम इंडिया को जीत की तलाश है। भारतीय टीम ग्रुप डी में अब तक खेले 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में वेल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ग्रुप का तीसरा और आखिरी मैच है। अगर भारतीय टीम को अगले राउंड में जगह बनानी है, तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेला में बेहद रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होता है। हॉकी में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की तरह ही है। हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान पर बहुत भारी रहा है।
प्रदर्शन के मामले में भी भारतीय टीम इस समय दुनिया की मजबूत और श्रेष्ठ टीमों में से एक है। ओलंपिक में पदक जीत रही है, जबकि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरा है। पाकिस्तान पुरुष टीम ने 16 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।
टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप डी की 4 टीमों के बीच चौथे स्थान पर है। टीम ने अपने 2 मैचों में एक ड्रा खेला है, जबकि एक मैच गंवाया है।
भारत-पाकिस्तान मैचों पर गौर करें, तो दोनों टीमें कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 69 मैचों में जीत हासिल की है। 32 मैच ड्रा रहे हैं।
वहीं, हॉकी विश्व कप में दोनों टीमें कुल 5 बार आमने-सामने आई हैं। इसमें भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 2 मैचों में सफलता मिली है। आखिरी बार दोनों टीमें 2010 विश्व कप में भिड़ी थी, और तब भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड को और मजबूत करने और अगले दौर में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।
मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey World Cup: India faces Pakistan in a must-win match today. What is Team Indias record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: team india, hockey world cup, pakistan, india faces pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved