नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने साल 2019 के पहले टूर्नामेंट 28वें सुल्तान अजलान शाह कप से पहले आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैम्प के लिए 34 खिलाडिय़ों के नाम की घोषणा कर दी है। यह कैम्प बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में आयोजित किया जाएगा। सुल्तान अजलान शाह कप की शुरुआत 23 मार्च से मलेशिया के इपोह शहर में होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हॉकी इंडिया के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने कहा कि 28वें सुल्तान अजलान शाह कप के लिए टीम का चयन 34 खिलाडिय़ों के इस मुख्य समूह से किया जाएगा। इसके लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में बेंगलुरू में ट्रायल लिए जाएंगे।
मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हाल ही में सीनियर कैम्प में शामिल होने वाले जूनियर खिलाडिय़ों ने बहुत सुधार दिखाया है और टीम में काफी गहराई नजर आ रही है। हॉकी इंडिया ने इस कैम्प के लिए उन सभी 18 खिलाडिय़ों का चयन किया है, जो ओडिशा के भुवनेश्वर में पिछले वर्ष हुए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope