नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित किया है। एचआई ने श्रीजेश के साथ-साथ इस साल के अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी खिलाडिय़ों के नामों का ऐलान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अर्जुन पुरस्कार के लिए चिंगलेनसाना सिंह, आकाशदीप सिंह और महिला टीम से दीपिका का नाम खेल मंत्रालय को भेजा गया है। इसी तरह, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए दिए जाने वाले मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए डॉ. आरपी सिंह और संदीप कौर का नाम भेजा गया है। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए एचआई ने बलजीत सिंह, बीएस चौहान और रोमेश पठानिया का नाम आगे भेजा है।
एचआई की ओर से किए गए नामांकन को लेकर महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि हम इन मौजूदा और पूर्व खिलाडिय़ों तथा अधिकारियों का नाम राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेज रहे हैं। अपने करियर में इन खिलाडिय़ों, कोचों और अधिकारियों ने भारतीय हॉकी की खूब सेवा की है और देश का नाम रोशन किया है।
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
Daily Horoscope