• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय अंपायर्स के मैनेजर वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Hockey India mourns the death of national umpires manager Virender Singh - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 47 वर्षीय हॉकी अंपायर्स के मैनेजर वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोमवार 26 अप्रैल, को उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोविड से संबंधित जटिलताओं के बाद उनका निधन हो गया था। हॉकी इंडिया के साथ सक्रिय रूप से, वीरेंद्र ने कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था। वीरेंद्र ने हाल ही में 56वें अखिल भारतीय वीर सिंह जू देव मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट और 5वें अखिल भारतीय राजमाता विजय राजे सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेंट में अंपायर के प्रबंधक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने बेंगलुरू कप आमंत्रण अखिल भारतीय हॉकी टूनार्मेंट 2019 (पुरुष) बेंगलुरु, अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट 2019 हरिद्वार, उत्तराखंड सहित अन्य कार्यक्रमों के चौथे संस्करण में भी भाग लिया। भारतीय रेलवे के पास पूर्णकालिक नौकरी होने के बावजूद, वीरेंद्र देश भर में कार्य करने के लिए उत्साहित थे।
वीरेंद्र के परिवार के प्रति हॉकी इंडिया की गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा, "वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन के बारे में जानकर हम बहुत दुखी हैं। कई कार्यभार संभालने के अलावा, वह सक्रिय रूप से अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए हॉकी इंडिया की पहल में शामिल थे। हम शोक के इस समय में उनके परिवार के दुख को साझा करते हैं और वीरेंद्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey India mourns the death of national umpires manager Virender Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey india, mourns, death, national, umpires, manager, virender singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved