• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हॉकी : ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारत को न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया

टोक्यो। जापान में जारी ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भाग ले रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 6-0 से हराया था। ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर में दो गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की भारतीय टीम ने मैच में सकारात्मक शुरुआत की। भारत ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत को इसके बाद छठे मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ, लेकिन इस बार वह इसे भुनाने में कामयाब नहीं रहा। इसके बाद दूसरा और तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर में शानदार वापसी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey : India beat New Zealand by 2-1 in olympic test event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey, india, new zealand, olympic test event, india vs new zealand, harmanpreet singh, penalty corner, हॉकी, भारत, न्यूजीलैंड, ओलंपिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड, हरमनप्रीत सिंह, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved