• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरेंद्र बने पुरुष टीम के कोच, मरेन की महिला टीम कोच पद पर वापसी

नई दिल्ली। देश की महिला और पुरुष हॉकी टीमों के प्रशिक्षकों की अदला-बदली हुई है। नीदरलैंड के शुअर्ड मरेन की महिला हॉकी टीम के कोच पद और हरेंद्र सिंह की भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर फिर वापसी हुई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलवार को इन नियुक्तियों का ऐलान किया। इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों महिला और पुरुष टीमें पदक हासिल करने में नाकाम रही थीं। इसके बाद ही इनके प्रशिक्षकों की अदला-बदली की गई है।

साल 2016 में भारत की जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ में हुए जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दिलाने वाले हरेंद्र को पिछले साल सितम्बर में महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। पिछले साल उन्हीं की कोचिंग में महिला टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

मरेन के मार्गदर्शन में भी महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और हॉकी वल्र्ड लीग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, हरेंद्र अपने साथ अच्छा अनुभव ला रहे हैं और उन्होंने पूर्व में हॉकी इंडिया लीग और जूनियर टीमों के खिलाडिय़ों के साथ अच्छा काम किया था, वहीं मरेन का महिला टीम के साथ कोच पद का कार्यकाल सफल रहा और आशा है कि उन्होंने पहले जो किया उसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hockey : Harendra Singh appointed coach of India men team, Sjoerd Marijne become women team coach
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hockey, harendra singh, coach, india men team, sjoerd marijne, women team coach, hockey india, hi, mohammad mushtaq ahmed, commonwealth games, cwg 2018, australia, gold coast, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved