• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला हॉकी : भारत ने जापान को 2-1 से शिकस्त दी

Gurjit brace helps Indian eves beat Japan in Olympic test event - Sports News in Hindi

टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां ओलम्पिक टेस्ट इवेंट (Olympic Test Event) की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में जापान को शिकस्त दी।

भारत ने यहां ओई हॉकी स्टेडियम में हुए एक कड़े मुकाबले में मेजबान टीम को 2-1 से हराया।

मेहमान टीम के लिए डिफेंडर गुरजीत (Gurjit Kaur) ने दोनों गोल किए जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल ईमी निशिखोरी ने दागा।

भारतीय टीम ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही अटैकिंग खेल दिखाया। इसका परिणाम उसे पहले क्वार्टर में ही मिला। नौवें मिनट में गुरजीत ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मेहमान टीम हालांकि, इस बढ़त को ज्यादा देर तक बनाए नहीं रख पाई। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जापान ने बारबरी का गोल दागा। मेहमान टीम के लिए यह गोल निशिखोरी ने 16वें मिनट में किया।

इसके बाद, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। तीसरे क्वार्टर में भारत को एक मौका जिसका उसने लाभ उठाया। 35वें मिनट में गुरजीत ने शानदार गोल करते हुए मेहमान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

अखिरी क्वार्टर में जापान ने लगातार प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस डटी रही और दोबारा बराबरी का गोल नहीं होने दिया।

अगले मैच में भारत को सामना रविवार को आस्टे्रलिया के खिलाफ होगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurjit brace helps Indian eves beat Japan in Olympic test event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: olympic test event, gurjit kaur, indian womens hockey team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved