• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : भारत कांस्य पदक से चूका, इंग्लैंड ने रौंदा

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय महिला हॉकी टीम यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक से चूक गई। भारत को गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में कांस्य पद के लिए हुए मैच में इंग्लैंड ने 6-0 से करारी शिकस्त देते हुए पदक से महरूम रखा। भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार गोल खाए। इंग्लैंड के लिए होली पियरने वेब (27वें मिनट), सोफी ब्रे (43वें मिनट, 49वें मिनट, 56वें मिनट), लॉरा अनसवर्थ (54वें मिनट), एलेक्जेंडर डॉसन (57वें मिनट) ने गोल किए।

भारत को मौके तो कई मिले, लेकिन वो गोल नहीं कर पाया। भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए यह मैच पदक के लिहाज से अहम था और इसलिए दोनों ने सावधानीपूर्वक शुरुआत की। भारत को हालांकि मैच की शुरुआत में ही गोल करने के मौके मिले। आठवें मिनट में भारतीय महिलाओं को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन पहले नवनीत और फिर गुरजीत इन दो मौकों को भुना नहीं पाईं। 12वें मिनट में इंग्लैंड को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस मौके को वो भी भुना नहीं पाई।

भारतीय आक्रामण पंक्ति कमजोर नजर आ रही थी लेकिन डिफेंस ने इसकी भरपाई कर रखी थी। उन्होंने इंग्लैंड को ज्यादा मौके नहीं बनाने दिए। पहले क्वार्टर का अंत बिना गोल के हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय महिलाएं पहले की अपेक्षा धीमा खेलीं और इंग्लैंड ने भारतीय खेमे में ज्यादा देर तक जगह बनाई। इस क्वार्टर में 20वें मिनट में भारत ने पहली बार इंग्लैंड की डी में प्रवेश किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 (Hockey) : Indian women team missed bronze medal, England beat by 6-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, hockey, indian women team, bronze medal, england, india vs england, commonwealth games, gold coast, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved