• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : सविता-रानी की बदौलत सेमीफाइनल में भारत

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। सविता की शानदार गोलकीपिंग के दम पर और कप्तान रानी के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए इस रोमांचक मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से मात दी।

पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया। पहले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोल कर बढ़त हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन गोलकीपर सविता ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके बाद, आठवें मिनट में दीपिका ने कॉर्नर से गेंद तो अपनी साथी खिलाड़ी को पास किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर मेबांडे ने असफल करते हुए भारतीय टीम को बढ़त नहीं लेनी दी।

भारत को 12वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई। इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन सविता ने अपने पैर से गेंद को रोकते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को बढ़त लेने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 (Hockey) : Indian women team beat South Africa to enter in semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, hockey, india, south africa, enter in semifinal, commonwealth games, india vs south africa, indian women hockey team, quarter, gold coast, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved