• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भुवनेश्वर में अगले साल होगा पुरुष हॉकी विश्व कप, इस साल...

भुवनेश्वर। पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल-2017 और पुरुष हॉकी विश्व कप-2018 का आयोजन भुवनेश्वर में होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और ओडिशा सरकार ने सोमवार को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इन मैचों का आयोजन होगा। इसी स्टेडियम में विश्व लीग और विश्व कप के विजेता तय होंगे।

कलिंगा स्टेडियम को हॉकी की जमीन भी कहा जा सकता है, क्योंकि इस स्टेडियम में न केवल 2014 पुरुष हॉकी हीरो चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ है, बल्कि यह कोल इंडिया हॉकी लीग के मौजूदा विजेता कलिंगा लांसर्स का घरेलू मैदान भी है। इस स्टेडियम का निर्माण 2010 में हुआ था, जिसमें हॉकी सहित एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस और तैराकी जैसे खेलों के लिए हर प्रकार की सुविधा है।

एफआईएच और ओडिशा सरकार ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इन दोनों टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक ओडिशा राज्य ही होगा। ऐसे में इन टूर्नामेंट के आधिकारिक नाम ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल-2017 और ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप-2018 होंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhubaneswar to host next year Men Hockey World Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhubaneswar, host next year, men hockey world cup, odisha, kalinga lancers, hockey world league final, fih, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved