• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियाई खेलों में दोनों भारतीय हॉकी टीमों को मिला आसान पूल

नई दिल्ली। अगले महीने से इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय टीमों को आसान पूल मिले हैं। भारतीय पुरुष टीम को अपने पहले मैच में हांगकांग का सामना करना है तो महिला टीम मेजबान देश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। भारतीय पुरुष टीम को पूल-ए में कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग के साथ रखा गया है। वहीं पूल-बी में मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया को जगह मिली है। भारतीय पुरुष टीम 22 अगस्त को हांगकांग से भिडऩे के बाद 24 अगस्त को जापान से भिड़ेगी।

इसके बाद 26 को दक्षिण कोरिया और 28 को श्रीलंका से भिड़ेगी। महिला टीम को पूल-बी में दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। पूल-बी में चीन, जापान, मलेशिया, हांग कांग और चीनी ताइपे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games : both indian hockey teams get easy group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games, indian hockey teams, easy group, korea, japan, sri lanka, hong kong, pr sreejesh, rani rampal, thailand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved