• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियाई खेल (हॉकी) : भारत ने जापान पर भी की गोल की बौछार

Asian Games (Hockey):   India defeated Japan 8-0 - Sports News in Hindi

जकार्ता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को जापान को 8-0 से हराया। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप-ए के अपने तीसरे मुकाबले में मिली इस एकतरफा जीत के साथ मौजूदा चैम्पियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या को 51 तक लेकर चली गई है।

भारत के लिए मंदीप सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने दो-दो गोल किए जबकि एसवी सुनील, आकाशदीप, दलप्रीत और विवेक सागर ने एक-एक गोल किया। जापान के खिलाफ भारत की शुरुआत शानदार रही और टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जापान पर दबाव बनाया। सातवें मिनट में भारत के लिए पहला गोल फारवर्ड खिलाड़ी सुनील ने किया। इसके दो मिनट बाद, जापान के खिलाड़ी को गोल करने का मौका मिला लेकिन गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त को बनाए रखा।

पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले 12वें मिनट में दलप्रीत सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत होते ही 18 मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से रुपिंदर ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा। भारत ने दूसरे हाफ में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा और कुल पांच गोल दागे।

मंदीप सिंह ने 32वें और 57वें मिनट में गोल किए जबकि रुपिंदर ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए 38वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागा। इनके अलावा, आकाशदीप ने 46वें और विवेक सागर ने 47वें मिनट में गोल दागे। भारत ने इससे पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से और फिर दूसरे मैच में हांगकांग को 26-0 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण कोरिया से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games (Hockey): India defeated Japan 8-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games 2018, hockey, india defeated japan 8-0, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved