• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : इसके खिलाफ अभियान शुरू करेगी भारतीय टीम

डोंगाए सिटी। पिछली चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम पांचवें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी। कप्तान सुनीता लाकड़ा और उपकप्तान सविता की नजरें विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर की टीम जापान के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने पर लगी होंगी, जिसने पिछले मुकाबलों में भारत को कड़ी टक्कर दी थी। वर्ष 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में जापान ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

वर्ष 2016 के संस्करण में जापान ने भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था, लेकिन भारत ने चीन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत को पिछले साल जुलाई में हाकी वल्र्ड लीग में जापान से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारत ने इस हार का बदला अपनी मेजबानी में हुए एशिया कप में चूकता कर लिया था। सुनीता ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, जापान के खिलाफ मुकाबला हमेशा मुश्किल रहा है। वे एक उच्च स्तरीय टीम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Champions Trophy : Indian women hockey team will start campaign against Japan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian champions trophy, indian women hockey team, japan, malaysia, sunita lakra, goalkeeper savita, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved