• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : नवनीत की हैट्रिक से भारत का विजयी आगाज

डोंगाए सिटी (दक्षिण कोरिया)। नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 4-1 से हराया। इस मैच में भारत के लिए नवनीत के अलावा, अनूपा बार्ला ने एक गोल किया। पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला।

हालांकि, टीम इसे भुना नहीं पाई। इसके बाद, सातवें मिनट में नवनीत ने गोल कर टीम का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के डिफेंस ने जापान की खिलाडिय़ों की ओर से की जा रही गोल की कोशिशों को नाकाम किया। 24वें मिनट में वंदना ने गेंद को अपने कब्जे में लेते हुए नवनीत को पास किया, जिसे नवनीत ने शानदार तरीके से जापान के गोल पोस्ट तक पहुंचाया।

नवनीत के इस दूसरे गोल के साथ ही भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जापान को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका। लालरेमसियामी ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Champions Trophy : Indian women hockey team beat Japan by 4-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian champions trophy, indian women hockey team, japan, navneet kaur, hat trick, penalty corner, south korea, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved