• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोक्यो में हम पदक जीतने को लेकर आश्वस्त हैं: आकाशदीप

Akashdeep is confident of winning medals in Tokyo - Sports News in Hindi

बेंगलुरू| फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह को लगता है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने को लेकर आश्वस्त है। आकाशदीप ने कहा, "हमारी टीम ने हाल ही में शीर्ष टीमों के खिलाफ काफी अच्छा किया है और इसलिए हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम ओलम्पिक में पदक जीत सकते हैं। हमें सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करना है और फिर हमारे मनमुताबिक परिणाम आएंगे।" उन्होंने कहा, "हमारी सभी बुनियादी चीजें मजबूत हैं और हम टोक्यो में इतिहास रचने को प्रतिबद्ध हैं। यह मैदान पर जाने और अपने आप पर भरोसा रखने की बात है और हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।" भारतीय पुरुष टीम ने जून 2019 से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी फाइनल्स जीता और फिर टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जगह पक्की की। एफआईएच प्रो लीग में टीम ने बेल्जियम, नीदरलैंड्स और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akashdeep is confident of winning medals in Tokyo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akashdeep, confident, winning, medals, tokyo, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved