जोहोर बाहरु (मलेशिया)। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए। प्रभजोत सिंह ने छठे मिनट में पहला गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। पहले हाफ में भारत ने कुल चार गोल किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय टीम के लिए पहले हाफ का दूसरा गोल 15वें मिनट में हुआ, जो शिलानंद ने किया। इसके बाद, हरमनजीत सिंह ने 21वें और मोहम्मद फराज ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 43वें मिनट में शिलानंद ने दूसरा गोल कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से बढ़त दे दी। इसके बाद, अभिषेक ने 50वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल किया।
रियल मैड्रिड के डिफेंडर नाचो फर्नांडीज पर तीन मैच का प्रतिबंध
एशियाई खेल : ज्योति, ओजस की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड; 71 पदक जीतकर एशियन गेम्स में भारत का नया रिकॉर्ड
एशियाई खेल - अन्नू रानी ने किया सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope