• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

4 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

हेमिल्टन (न्यूजीलैंड)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय (सातवें मिनट), हरजीत सिंह (32वें मिनट), रुपिंदर पाल सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए। किवी टीम के लिए डेनिएल हैरिस (23वें मिनट) और केन रसेल (37वें मिनट) ने गोल किए। हालांकि, मेजबान टीम ने शुरुआत से अपना दबदबा दिखाया और पांचवें मिनट में ही गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

यहां से भारतीय टीम ने वापसी की और गेंद को अच्छे से रोटेट किया। दो मिनट बाद ही उसे इसका फायदा मिला जब कप्तान मनप्रीत सिंह और विवेक सागर ने गेंद को सर्किल में पहुंचाया। यहां विवेक के शॉट को किवी टीम के गोलकीपर ने रोक लिया, लेकिन ललित ने रिबाउंड पर गोल कर मेहमान टीम को एक गोल से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में किवी टीम ने वापसी की और लगातार भारत पर आक्रमण किए। इसी कारण उन्हें एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन केन के शॉट को भारतीय गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने रोक लिया। कुछ देर बाद ह्यूगो इंग्लिश ने दाईं पंक्ति से रिवर्स शॉट खेल गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की, श्रीजेश ने अपने पैड से उनके शॉट को रोक लिया, लेकिन डेनियल ने रिबाउंड पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 Nations Hockey Tournament : India beat New Zealand by 3-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 4 nations hockey tournament, india, new zealand, india vs newzealand, goalkeeper pr sreejesh, lalit upadhyay, harjeet singh, rupinder pal singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved