• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

FIFA WC : 16 साल बाद सेनेगल का विजयी आगाज, पोलैंड को 2-1 से हराया

16 years later, Senegal winning start, beat Poland 2-0 - Sports News in Hindi

मास्को (रूस)। फीफा वल्र्ड कप 2018 के ग्रुप एच के दूसरे मुकाबले में सेनेगल ने पोलैंड को 2-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। 35वें मिनट में पोलैंड के एक खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल कर सेनेगल को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं दूसरे हाफ में 60वें में सेनेगल के निआंग ने गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद पोलैंड के क्राइचोविक ने दूसरे हाफ के 86वें मिनट में गोल करके बढ़त को कम किया।


सेनेगल की टीम 16 साल बाद तो पोलैंड 12 साल बाद विश्व कप खेलने उतरी थी। इससे पहले पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद 2 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।पहले हाफ का खेल खत्म होने तक सेनेगल की टीम 1-0 से आगे थी। 40वें मिनट में सेनेगल को अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचाने का मौका मिला था। कॉर्नर पर सेनेगल के साने को फ्री हैडर मिला था, किसी विपक्षी खिलाड़ी ने उन्हें मार्क भी नहीं किया हुआ, लेकिन मौके का लाभ नहीं उठा सके।


रैफरी ने दिखाया येलो कार्ड

खेल के 35वें मिनट में पोलैंड के क्लोनेक की चूक टीम को भारी पड़ गई और उनके आत्मघाती गोल से सेनेगल ने 1-0 की बढ़त बना ली। 12वें मिनट में पोलैंड के क्राइचोविक को रफ गेम के लिए रैफरी ने येलो कार्ड दिखाया। आठवें मिनट में सेनेगल ने फिर जोरदार मूव बनाया। बाएं छोर से निआंग ने दौड़ लगाते हुए क्रॉस फेंका, लेकिन गोलकीपर जेजेस्नी ने गेंद को कब्जे में कर लिया।


पहले मैच में अंक मतलब दूसरे दौर से आगे निकलना तय

पोलैंड ने जब भी विश्व कप के अपने पहले मैच मे अंक हासिल किया है वो ग्रुप दौर से आगे गई है। ऐसा वो 1974, 1978, 1982, 1986 में कर चुकी है। वहीं 2002 और 2006 में उसे पहले मैच में ही हार मिली थी और टीम का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-16 years later, Senegal winning start, beat Poland 2-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, soccer world cup, russia, mascow, 16 years later, senegal winning start, beat poland 2-0, poland v- senegal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved