• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच चुने गए जिदान, रियल ने जीती थी 5 ट्रॉफी

पेरिस। रियल मेड्रिड के मुख्य कोच जिनेदिन जिदान को फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा गया है। जिदान ने रियल के साथ 2017 में पांच ट्रॉफियां जीती थीं और इसके तहत ही उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जिदान के मार्गदर्शन में रियल ने 2017 में स्पेनिश लीग, यूईएफए चैम्पियंस लीग, यूईएफे सुपर कप, स्पेनिश सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीता। इस क्रम में जिदान ने फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच दिदिएर देसचाम्प्स और लीग-1 क्लब ल्योन के कोच ब्रूनो जेनेसियो को पछाड़ा है। जिदान को 2017 में फीफा मेन्स कोच के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इस सीजन में रियल के लिए स्थिति थोड़ी उलट है। खासकर लीग में, क्योंकि रियल की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से 16 अंक पीछे है। रियल का सामना अब चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में पेरिस सेंट जर्मेन से होगा, जिसने नेमार और केलियान बाप्पे के साथ करार किया है। जिदाने ने कहा कि मैंने खुद को तैयार किया है और इसके लिए बेहतर रूप से तैयार हूं। अगर चीजें हमारे अनुसार कम काम करती हैं तो मैं इससे हैरान नहीं होता। अभी खतरा है, लेकिन मैं नहीं बदलूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zinedine Zidane selected best coach of france for year 2017
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zinedine zidane, best coach, france, year 2017, france football, real madrid, barcelona, cristiano ronaldo, lionel messi, josip elez, croatia, hannover, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved