• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप 2018 : रोनाल्डो की हैट्रिक, पुर्तगाल ने स्पेन से खेला ड्रॉ

सोचि (रूस)। करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार देर रात यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलकर एक अंक अर्जित किया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने अपने करियर में पहली बार स्पेन के खिलाफ गोल दागा। स्पेन के लिए इस मैच में डिएगो कोस्टा ने दो जबकि नाचो फनार्डीज ने एक गोल किया।

फिश्ट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने तेज शुरुआत की और पहले मिनट से ही टीम लय में नजर आई। चौथे मिनट में स्पेन के डिफेंडर नाचो ने रोनाल्डो को बॉक्स में गिरा दिया जिसके कारण पुर्तगाल को पेनाल्टी मिली और रोनाल्डो ने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

स्पेन ने इस शुरुआती झटके से उबरने के लिए अपना स्वाभाविक खेल खेलना शुरू किया और अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया। धीरे-धीरे स्पेन की टीम लय में आई और 10वें मिनट में डेविड सिल्वा ने स्पेन को बराबरी पर लाने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डोल पाए।

पुर्तगाल को 22वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला लेकिन टीम के फारवर्ड गोनकालो गुएडेस अपने कप्तान रोनाल्डो से मिले पास पर गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

इसके दो मिनट बाद, स्पेन के शक्तिशाली स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा ने अपने दम पर विपक्षी टीम की डिफेंस को भेदते हुए बॉक्स के बाहर से स्पेन के लिए बराबरी का गोल दागा।

बराबरी का गोल करने के बाद स्पेन का खेल और बेहतर हुआ। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहला हाफ 1-1 के स्कोर पर समाप्त होगा, लेकिन 44वें मिनट में रोनाल्डो ने 18 गज के बॉक्स के बाहर से शॉट मारा जिसे स्पेन के गोलकीपर डेविड डि गिया पकड़ नहीं पाए और पुर्तगाल ने मैच में 2-1 बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2018: Cristiano Ronaldo scores hat-trick as Portugal and Spain draw 3-3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2018, cristiano ronaldo, hat-trick, portugal and spain, portugal, spain, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved