• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला फुटबॉल : भारत सैफ कप फाइनल में, खिताबी भिड़ंत नेपाल से

Women Football : india enter in final of saff cup - Football News in Hindi

बिराटनगर (नेपाल)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां शहीद रंगशाला स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सैफ कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में शुक्रवार को भारत का सामना मेजबान नेपाल से होगा। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम के लिए इंदुमती कैथरीसेन ने दो और दालिमा छिब्बर तथा मनीषा ने एक-एक गोल दागे। भारत के टूर्नामेंट के तीन मैचों में 15 गोल हो गए हैं। भारतीय टीम के लिए दालिमा ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंदुमती ने 23 वें मिनट में एक और गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। 2-0 की बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम की ओर से तीसरा गोल इंदुमती ने 37वें मिनट में किया। उनका मैच में यह दूसरा गोल था। इंदुमती के इस गोल से भारत ने हाफ टाइम तक 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी। मैच के दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक शुरुआत की और बांग्लादेश की रक्षापंक्ति को भेदने की पूरी कोशिश की। लेकिन भारतीय टीम इस शुरुआत को गोल में नहीं बदल पाई। मैच के इंजुरी समय में बॉक्स के अंदर मौजूद मनीषा ने बेहतरीन गोल कर भारत को 4-0 की शानदार जीत दिला दी। मनीषा का टूर्नामेंट में यह पहला गोल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Football : india enter in final of saff cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women football, india, enter in final, saff cup, bangladesh, nepal, india vs bangladesh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved