• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेनेजुएला ने अर्जेंटीना के बतिस्ता को प्रमुख कोच बनाया

Venezuela appoints Batista as head coach - Football News in Hindi

कराकास। अर्जेंटीना के मैनेजर फर्नांडो बतिस्ता को वेनेजुएला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। वेनेजुएला फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनका अनुबंध साढ़े तीन साल का होगा। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि 52 वर्षीय बतिस्ता ने जोस पैकरमैन की जगह ली है। पैकरमैन ने 15 महीने के कार्यकाल के बाद अपना पद छोड़ा है जिसमें पांच जीत, एक ड्रा और चार हार शामिल थीं। वेनेजुएला फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जॉर्ज जिमेनेज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह घोषित करने के लिए यहां हूं कि फर्नांडो बतिस्ता हमारी पुरुष टीम के प्रभारी होंगे।"
बतिस्ता, जो वेनेजुएला की अंडर-23 टीम के मैनेजर थे, 2026 विश्व कप तक वेनेजुएला के साथ रहेंगे जो अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा।
2026 विश्व कप के क्वालीफायर्स सितम्बर में शुरू होंगे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Venezuela appoints Batista as head coach
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: venezuela, argentina, fernando batista, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved